दिव्यांगजनों को मिली नई राह

सांसद भोजराज नाग ने ट्राइसाइकिल वितरित कर बढ़ाया आत्मविश्वास

धमतरी। सांसद भोजराज नाग ने बीते दिन कलेक्टोरेट में जिले के दो दिव्यांगजनों चंद्रहास साहू भखारा निवासी एवं शिवकुमार नवरंग नवागांव निवासी को ट्राइसाइकिल वितरित कर स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष,जनपद पंचायत अध्यक्ष,जनप्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।साहू ने बताया कि शारीरिक दिव्यांगता के कारण आवागमन और रोजगार में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।अब शासन की सहायता से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और वे अपने कार्य स्वयं करने में सक्षम हो रहे हैं।वहीं शिवकुमार ने कहा कि यह सहायता किसी वरदान से कम नहीं है।अब कहीं भी आने-जाने में किसी पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होगी।इससे जीवन में नई उम्मीद जगी है और वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ पाएंगे।ऐसे आयोजन जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *