समय-सीमा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा,

कलेक्टर ने दिए निर्देश-अधिकारी करें सप्ताह में दो दिन फील्ड विजिट

धमतरी। कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक लेकर विकास कार्यों एवं योजनाओं के प्रगति की विस्तार से समीक्षा की।बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, ग्रामीण विकास, कृषि, उद्योग, शहरी विकास एवं अवसंरचना सहित सभी प्रमुख क्षेत्रों में लक्ष्यानुरूप, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।कहा कि सभी जिला स्तरीय अधिकारी सप्ताह में दो दिन अनिवार्य रूप से फील्ड करें, विभागीय योजनाओं और कार्यों का निरीक्षण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।इस वर्ष वार्षिक गोपनीय प्रतिवेदन का मूल्यांकन विभागीय लक्ष्य और उपलब्धि के आधार पर किया जाएगा।साथ ही सभी विभागीय खरीदी जेम पोर्टल के माध्यम से किए जाएंगे।तथा
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जिले में कहीं भी दुर्घटना होने पर तत्काल स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध कराई जाए।इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं एम्बुलेंस संचालकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी,व आयुष्मान योजना तहत चिन्हित सभी अस्पतालों में योजना संबंधी जानकारी का बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।साथ ही मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, टीबी एवं कुष्ठ नियंत्रण, सिकलसेल सपोर्ट, एनीमिया उन्मूलन, अधोसंरचना विकास एवं विशेष स्वास्थ्य शिविरों की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *