धान उपार्जन में प्रगति, किसानों को मिली राहत

राज्य शासन द्वारा अवधि बढ़ाने से तेज़ हुई खरीदी व उठाव प्रक्रिया

धमतरी। जिले में खरीफ विपणन वर्ष के अंतर्गत धान उपार्जन कार्य निरंतर प्रगति पर है।अब तक किसानों से लगभग 59.70 लाख क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। इसमें से 31,09,462.80 क्विंटल धान का उठाव पूर्ण हो चुका है, वहीं जिले में अब तक 6,999.33 हेक्टेयर रकबा समर्पण कराया गया है, जो प्रशासन और किसानों के बेहतर समन्वय को दर्शाता है।धान उपार्जन की अवधि में दो दिनों की वृद्धि किए जाने से किसानों को बड़ी राहत मिली है।जिससे टोकन कटाने, परिवहन और बिक्री की प्रक्रिया और अधिक सुचारु हुई है।इस संबंध में कलेक्टर ने कहा कि “राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में धान खरीदी और उठाव कार्य को प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। समितियों, परिवहन एजेंसियों और मिलर्स के साथ निरंतर समन्वय कर शेष धान का उठाव शीघ्र पूर्ण किया जाएगा, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *