जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार जारी – कलेक्टर ने किया निरीक्षण

अत्याधुनिक अटल आरोग्य लैब शुरू, 133 प्रकार की जांचें होंगी निःशुल्क उपलब्ध

जिला अस्पताल की क्षमता बढ़कर होगी 450 बिस्तर, ट्रॉमा सेंटर एवं विशेष इकाइयों का भी होगा विस्तार

धमतरी। कलेक्टर ने जिला अस्पताल धमतरी का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया एवं उपचार हेतु आए मरीजों एवं भर्ती रोगियों से मुलाकात कर हालचाल जाना तथा परिजनों से अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं और उपचार व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की।वहीं चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों के प्रति संवेदनशील एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने  “अटल आरोग्य लैब” का अवलोकन किया और बताया कि इस अत्याधुनिक एवं पूर्णतः स्वचालित प्रयोगशाला के माध्यम से जिले के नागरिकों को 133 से अधिक प्रकार की जांच सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। वर्तमान में 94 प्रकार की जांच सेवाएं प्रारंभ हो चुका है, अतः जिले वासियों से अपील करते हुए कहा कि अटल आरोग्य लैब की सुविधाओं का अधिकाधिक लाभ उठाएं,नागरिकों से समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने का आग्रह किया,कहा कि राज्य सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में स्वास्थ्य अधोसंरचना को सुदृढ़ करने, आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता बढ़ाने तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों की पदस्थापना पर विशेष जोर दिया जा रहा है, स्वस्थ नागरिक ही समृद्ध समाज और विकसित राज्य की आधारशिला होते हैं,इसी उद्देश्य से जिला अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है, ताकि आमजन को अपने जिले में ही बेहतर उपचार और जांच सुविधाएं उपलब्ध हो सकें, जिला अस्पताल में किए जा रहे विस्तार और आधुनिकीकरण के कार्य इसी प्रतिबद्धता का परिणाम हैं,ताकि आने वाले समय में धमतरी जिला अस्पताल क्षेत्र के प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र के रूप में विकसित होगा, जहां अत्याधुनिक जांच, उपचार और विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी।वर्तमान में ट्रॉमा सेंटर का संचालन लगभग पूर्ण हो चुका है तथा उसके दूसरे चरण के अंतर्गत ऑपरेशन थिएटर सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी प्रारंभ कर दी गई हैं।

अस्पताल में वर्तमान स्वीकृत 250 बिस्तरों के अतिरिक्त 200 नए बिस्तरों की वृद्धि की जाएगी,वहीं अतिरिक्त भवन निर्माण के लिए भूमि का चिन्हांकन कर लिया गया है तथा प्रस्तावित जी-प्लस 5 भवन के निर्माण का कार्य आगामी डेढ़ से दो वर्षों में पूर्ण होने की संभावना है, इससे धमतरी सहित आसपास के जिलों से आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी तथा अस्पताल पर बढ़ते मरीज भार को कम करने में मदद मिलेगी।बताया कि गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के लिए 50 बिस्तरों की पृथक विशेष इकाई स्थापित की जाएगी,साथ ही समयपूर्व जन्म लेने वाले नवजात शिशुओं के लिए अत्याधुनिक एचसीयू (हाई केयर यूनिट) की व्यवस्था की जाएगी। वहीं नेत्र रोगियों के उपचार हेतु 40 बिस्तरों वाला पृथक आई हॉस्पिटल भी विकसित किया जाएगा।कलेक्टर श्री मिश्रा ने बताया कि अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हाल ही में एम.डी. मेडिसिन, एम.डी. ऑर्थाेपेडिक्स एवं दो पैथोलॉजिस्ट ने सेवाएं प्रारंभ की हैं, वहीं स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ की भी पदस्थापना की जा रही है।कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए विशेषज्ञ स्टाफ एवं तकनीकी संसाधनों की उपलब्धता निरंतर बढ़ाई जा रही है,शेष निर्माण एवं सुविधा विस्तार कार्यों को आगामी 15 दिनों के भीतर पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *