
जुआरियों के कब्जे से नगद राशि, 7 मोबाइल फोन व ताश पत्ती सहित कुल 58,100/- रुपये का मशरूका जप्त – जुआ एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
धमतरी। जिले में जुआ, सट्टा, अवैध शराब एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार विशेष अभियान चलायें जा रही हैं।इसी क्रम में थाना अर्जुनी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम आमदी स्थित शराब दुकान के पीछे कुछ व्यक्ति ताश पत्ती के माध्यम से रूपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।जिस पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए।मौके से जुआ खेलते हुए 9 आरोपियों को पकड़ा गया।उक्त मामले में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 36/26 धारा 3(2) जुआ एक्ट के तहत विधिसम्मत वैधानिक कार्यवाही की गई है।गिरफ्तार जुआरियों के नाम शेखर साहू,उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम भानपुरी,द्वारिका साहू,उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम आमदी,टिमेश साहू,उम्र 27 वर्ष,ग्राम आमदी,सोमेश्वर पटेल,उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम पेंडरवानी,धनेश्वर चंदेल,उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम पलारी,
टीकम महार,उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम परसतराई गोकुल राम साहू उम्र 36 साल, निवासी ग्राम परसतराई,पवन कुमार सतनामी,उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम पलारी,भूपेन्द्र सेन,उम्र 27 वर्ष, निवासी रत्नाबांधा धमतरी ।


