यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण करने पर डायमंड सिंह ध्रुव का एसपी ने किया सम्मान

स्थानीय आदिवासी युवक की सफलता से जिले का गौरव बढ़ा – युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बने डायमंड सिंह ध्रुव

धमतरी। थाना मगरलोड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसवानी निवासी डायमंड सिंह ध्रुव ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित परीक्षा के अंतिम परिणाम में 623वीं रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।स्थानीय युवक की इस उपलब्धि पर एसपी परिहार द्वारा डायमंड को SP कार्यालय में शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।कहा कि यह जिले के लिए अत्यंत गौरव की बात है कि, जिले से एक आदिवासी युवा अभ्यर्थी ने संघ लोक सेवा आयोग जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।डायमंड से अपेक्षा व्यक्त की कि वे अपने अनुभव और संघर्ष की कहानी से आसपास के युवाओं को प्रेरित करें, ताकि अधिक से अधिक स्थानीय युवा UPSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होकर उच्च पदों पर चयनित हों और समाज एवं देश की सेवा करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *