देमार व कुरमातराई में फाग महोत्सव

बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार है होली – कविता बाबर

धमतरी। ग्राम देमार व कुरमातराई में एक दिवसीय फाग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।समापन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कविता योगेश बाबर के कर कमलों से संपन्न हुवा इस फाग गीत एवं होली मिलन कार्यक्रम में आस पास की मंडलियों ने फाग गीतों पर अपनी प्रस्तुति दी।बाबर ने कहा कि होली का त्योहार भारतीय संस्कृति और परंपरा का एक मुख्य त्योहार है,लोगों को संदेश मिलता है कि बुराई पर अच्छाई की जीत सदा होती है, यह एक आपसी प्रेम और सदभाव को बड़ाने वाला त्योहार माना जाता है।ऐसे आयोजन होने से ग्राम वासियों को मनमोहक झांकियां एवं प्रस्तुति करण के माध्यम से बहुत सी बातें देखने व सीखने को मिलती है और ऐसे माहौल में लोग एक दूसरे के प्रति सद्भावना पूर्वक मिलते जुलते और प्रेम और स्नेह के रंग में रंग जाते हैं।वहीं मराठा समाज के पूर्व अध्यक्ष रणसिंह ने कहा कि होली एक ऐसा पर्व है, जिसमे हम आपसी सौहार्द बनाए रखते हैं और सभी को मिलकर इस त्योहार को मनाने का संकल्प लेना चाहिए ताकि आपस के भेदभाव व कड़वाहट को दूर किया जा सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *