नगरी में युवाओं को मिला मंच

कलेक्टर ने लाइब्रेरी एवं को-वर्किंग स्पेस का किया निरीक्षण,

धमतरी। नगरी विकासखंड प्रवास के दौरान कलेक्टर ने नगरी में संचालित लाइब्रेरी एवं को-वर्किंग स्पेस का निरीक्षण किया।
लाइब्रेरी निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से चर्चा करते हुए कहा कि सफलता के लिए नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन, सकारात्मक सोच और स्पष्ट लक्ष्य निर्धारण अत्यंत आवश्यक है।युवाओं को अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप परीक्षाओं का चयन कर सुनियोजित रणनीति के साथ तैयारी करने की सलाह दी।छात्र दमेश्वर कुमार ने बताया कि वे व्यापम की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और लाइब्रेरी में उपलब्ध संसाधनों से काफी लाभ मिल रहा है,बताया कि शांत, अनुशासित एवं प्रेरणादायक वातावरण के साथ पर्याप्त पुस्तकों, समाचार पत्रों और सुव्यवस्थित अध्ययन कक्ष की सुविधा से उनकी तैयारी अधिक प्रभावी हुई है।तत पश्चात कलेक्टर ने को-वर्किंग स्पेस का अवलोकन कर यहां विभिन्न डिजिटल एवं ऑनलाइन गतिविधियों से जुड़े युवाओं से चर्चा करते हुए,नवाचार एवं स्वरोजगार के अवसरों को अपनाने हेतु प्रेरित किया।निरीक्षण के दौरान को-वर्किंग स्पेस में पेयजल, स्वच्छ शौचालय, इंटरनेट कनेक्टिविटी, विद्युत व्यवस्था तथा सुरक्षा संबंधी मूलभूत सुविधाओं को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।कहा कि ग्रामीण एवं अंचल क्षेत्रों के युवाओं को स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण अध्ययन एवं कार्यस्थल उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है, ताकि बड़े शहरों की ओर पलायन न करना पड़े।अधिकारियों को निर्देशित किया कि लाइब्रेरी में नियमित कैरियर मार्गदर्शन सत्र, मॉक टेस्ट एवं विशेषज्ञों के व्याख्यान आयोजित किए जाएं, जिससे युवाओं को प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर मिल सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *