युवा शक्ति को प्रोत्साहन,कलेक्टर ने वितरित की खेल सामग्री

खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया संबल : क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत 5 खेल परिसरों को सामग्री वितरण

ग्रामीण-शहरी खिलाड़ियों को समान अवसर देने की पहल, क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना से सशक्त होंगे खिलाड़ी

धमतरी। छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत जिले में खेलों के सुदृढ़ वातावरण के निर्माण एवं खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने की दिशा में कलेक्ट ने जिले के पांच खेल मैदानों एवं संस्थाओं को खेल सामग्रियों का वितरण किया।खेल एवं युवा कल्याण विभाग,द्वारा योजना के तहत विभिन्न संस्थाओं को उनकी आवश्यकतानुसार खेल सामग्री प्रदान की गई।कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उचित संसाधन, प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन की है।शासन द्वारा संचालित इस योजना के माध्यम से खिलाड़ियों को आधुनिक एवं मानक उपकरणों के साथ नियमित अभ्यास का अवसर मिलेगा, जिससे वे स्कूल गेम्स, ओपन टूर्नामेंट तथा जिला, संभाग, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर कीप्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।यह पहल खेल प्रतिभाओं को निखारने के साथ-साथ युवाओं में स्वास्थ्य, अनुशासन एवं सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने में भी सहायक सिद्ध होगी।तथा प्रभारी जिला खेल अधिकारी ने युवाओं को खेलों से अधिकाधिक जुड़ने हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि खेल गतिविधियों से विद्यार्थियों में टीम भावना, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं आत्मविश्वास का विकास होता है,विद्यार्थियों से खेलों को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर सर्वांगीण विकास की दिशा में अग्रसर होने का आह्वान किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *