
जिले के 1204 विद्यार्थी हुए शामिल
धमतरी। विकासखण्ड नगरी के अंतर्गत संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पथर्रीडीह में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश हेतु 1 मार्च को परीक्षा आयोजित की गई।यह परीक्षा जिले के पांच केन्द्रों में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में सम्पन्न हुई। परीक्षा केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।नोडल अधिकारी, प्रेक्षक एवं केन्द्राध्यक्षों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार परीक्षा के लिए कुल 1302 आवेदन प्राप्त हुए थे।इनमें से 1204 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जबकि 98 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।


