

महापौर ने खेल संघों व क्लबों को वितरित की खेल सामग्री
धमतरी। शासन की क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत नगर निगम को विभिन्न खेल सामग्रियों की सौगात प्राप्त हुई है,महापौर ने शहर के विभिन्न खेल संघों एवं क्लबों को में सामग्रियों का वितरण कर कहा कि खिलाड़ियों को उत्कृष्ट सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है।कहा कि “सशक्त खिलाड़ी ही सशक्त समाज की पहचान हैं।यदि हमारे युवा खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे तो धमतरी का नाम राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होगा।खेल सामग्री मिलने से खिलाड़ियों को नियमित और बेहतर अभ्यास का अवसर मिलेगा, जिससे उनकी प्रतिभा और निखरेगी।वहीं खेल संघों के प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों ने खेल सामग्री प्राप्त होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से आधुनिक संसाधनों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।अब इन सुविधाओं से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और वे नई ऊर्जा एवं उत्साह के साथ अभ्यास कर बेहतर प्रदर्शन करेंगे।


