ग्राम सोरम में झेरिया यादव समाज का वार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न,

किसी भी समाज की प्रगति, शिक्षा, संस्कार और संगठन की मजबूती पर निर्भर करती है : रंजना साहू

धमतरी। छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज,द्वारा ग्राम सोरम में एक दिवसीय वार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना डीपेंद्र साहू शामिल हुईं।समाज के पदाधिकारियों ने संगठन की गतिविधियों, सामाजिक उत्थान के प्रयासों एवं भावी योजनाओं की जानकारी साझा की।जिस पर साहू ने कहा कि समाज की संगठनात्मक शक्ति, एकजुटता और समाजहित में निरंतर किए जा रहे कार्य अत्यंत प्रेरणादायी हैं,शिक्षा, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण के लिए जो कार्य किए जा रहे हैं, वे निश्चित रूप से अनुकरणीय हैं।समाज की युवा पीढ़ी को आगे बढ़कर नेतृत्व संभालना चाहिए और समाज के गौरवशाली इतिहास एवं परंपराओं को नई दिशा देनी चाहिए।महिलाओं की सहभागिता को समाज की शक्ति बताते हुए कहा कि जब महिलाएं संगठित और सशक्त होती हैं, तब समाज स्वतः प्रगति के पथ पर अग्रसर होता है। वहीं यादव समाज प्रदेश उपाध्यक्ष भगत यादव ने कहा कि समाज की पहचान उसकी एकता, अनुशासन और सामाजिक समर्पण से है। समाज का उद्देश्य केवल परंपराओं का निर्वहन करना नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को शिक्षा, संस्कार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना भी है,आज के समय में संगठन की मजबूती ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है।युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा को प्राथमिकता दें, सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाएं और समाज के गौरव को बढ़ाने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने भी समाज की एकजुटता और विकास की दिशा में मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *