कलेक्टर ने कुकरेल, केरेगांव और सरईटोला में ग्रामीणों से कि बातचीत

समग्र ग्राम विकास हेतु आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर दिया जोर
सरईटोला में कुसुम वृक्ष के नीचे जनसंवाद

धमतरी। विकासखंड नगरी अंतर्गत ग्राम कुकरेल, केरेगांव एवं सरईटोला का दौरा कर कलेक्टर ने पंचायत पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों एवं ग्रामीणों के साथ बैठक कर क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की।कहा कि क्षेत्र का भौगोलिक एवं सामाजिक महत्व तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे में आगामी वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सुविचारित एवं चरणबद्ध विकास योजना तैयार की जाए, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, बैंकिंग, संचार एवं रोजगार से जुड़ी सभी बुनियादी सुविधाएं शामिल हों।कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर संकलित कर समय-सीमा में शासन को प्रेषित किया जाए, ताकि स्वीकृति प्राप्त कर शीघ्र क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।वहीं,महिला स्व-सहायता समूहों की गतिविधियों की जानकारी लेते हुए स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और कौशल उन्नयन प्रशिक्षण आयोजित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने आश्वस्त किया कि छह माह के भीतर नेटवर्क समस्या के समाधान की जाएगी तथा बैंक शाखा प्रारंभ करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।किसानों की सुविधा के लिए उपार्जन केंद्र को समिति से जोड़ा जा रहा है, जिससे खाद-बीज एवं ऋण सुविधा सुलभ होगी।भारतमाला सड़क परियोजना के पूर्ण होने से केरेगांव क्षेत्र को विशेष लाभ मिलेगा और मुख्य मार्ग के आसपास व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा करते हुए एंबुलेंस एवं चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।तथा ग्राम सरईटोला में कलेक्टर ने स्वास्थ्य सेवाओं, पेयजल आपूर्ति, सड़क की स्थिति एवं सामुदायिक भवन की मरम्मत संबंधी जानकारी ली।आवश्यक मरम्मत कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए।कहा कि गढ़िया महोत्सव को और अधिक सुव्यवस्थित स्वरूप प्रदान करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा विशेष पहल की जाएगी।साथ ही ग्राम स्तर पर आंगनबाड़ी, राशन दुकान एवं प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *