
110 लीटर अवैध महुआ शराब व 2500 किलो महुआ लाहन जब्त
धमतरी। जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत प्राप्त जानकारी के अनुसार आबकारी टीम ने मगरलोड क्षेत्र अंतर्गत पहांदा नाला एवं सिंगपुर नाला में अवैध शराब निर्माण और भंडारण पर कार्रवाई कर मौके से कुल 110 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब एवं 2500 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया है।जिस पर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत 2 प्रकरण तैयार किए गए हैं।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।


