

कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि अंतरण एवं किसान सम्मेलन संपन्न
धमतरी। कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत आदान सहायता राशि अंतरण एवं किसान सम्मेलन का आयोजन नवीन कृषि उपज मंडी, श्यामतराई,में संपन्न हुआ।कार्यक्रम के दौरान किसानों को विभिन्न कृषि हितैषी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र किसानों के खातों में आदान सहायता राशि का अंतरण किया गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे,कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा उन्नत खेती, नवीन तकनीकों, जैविक खेती, फसल विविधीकरण एवं शासन की योजनाओं के लाभ लेने पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया।महापौर ने किसानों से आधुनिक तकनीकों को अपनाने, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तथा संगठित होकर खेती करने का आह्वान किया।कहा कि कृषक उन्नति योजना किसानों के लिए संबल का कार्य कर रही है।किसानों की समृद्धि से ही प्रदेश और देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है।शासन द्वारा सीधे खातों में राशि अंतरण से पारदर्शिता बढ़ी है और किसानों को समय पर सहायता मिल रही है।अंत में किसानों ने शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।


