

मूलभूत सुविधाएं शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश
धमतरी। कुकरैल में नव निर्मित तहसील कार्यालय भवन का कलेक्टर ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए,लाभान्वित होने वाले गांवों की विस्तृत जानकारी अधिकारियों से ली तथा नागरिकों को बेहतर और सुगम राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।कलेक्टर ने भवन में शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश देते हुए विशेष रूप से विद्युतीकरण, बाउंड्रीवाल निर्माण एवं पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।निर्देशित किया कि सभी आवश्यक कार्य समय-सीमा में पूर्ण कर भवन को जल्द से जल्द हैंडओवर किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को तहसील कार्यालय की सुविधाएं शीघ्र मिल सकें।कहा कि इसके शुरू होने से ग्रामीणों को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए दूरस्थ स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा और समय व संसाधनों की बचत होगी।


