एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन

धमतरी में बनाए गए 5 परीक्षा केन्द्र

धमतरी। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए 1 मार्च को प्रवेश परीक्षा का आयोजन सुबह 10 से 12 बजे तक किया जाएगा।इसके लिए धमतरी में पांच परीक्षा केन्द्र-मेनोनाईट हिन्दी हायर सेकेण्डरी स्कूल धमतरी, मॉडल इंग्लिश हायर सेकेण्डरी स्कूल सोरिद नगर धमतरी, शासकीय नारायण राव मेघावाले कन्या महाविद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आमातालाब और सर्वोदय इंग्लिश हायर सेकेण्डरी स्कूल बनाए गए हैं।प्रवेश पत्र विभागीय वेबसाईट https://eklavya.cg.nic.in/Admit-Card-Login में जाकर डाउनलोड कर सकते है एवं प्रवेश पत्र में दिए गए सभी निर्देशों का पालन परीक्षार्थियों द्वारा किया जाना अनिवार्य है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *