होली से पहले प्रदेश के किसानों को मिलेगी धान कि अंतर राशि

जिले के 124423 किसानों के खाते में आएगी 434.77 करोड़ से अधिक अंतर राशि

धमतरी। राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि धान के अंतर की लगभग 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि होली से पूर्व प्रदेश के किसानों के खातों में अंतरित की जाएगी।बिलासपुर जिले से इस राशि का अंतरण किया जाएगा और पूरे प्रदेश के विकासखंडों में इसे उत्सव की तरह मनाया जाएगा।जिले में नई कृषि उपज मंडी श्यामतराई सहित कुरूद में नई कृषि उपज मंडी ,मगरलोड में मधुबन धाम रांकाडीह, नगरी विकासखंड में कृषि उपज मंडी में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।इस वर्ष 25 लाख 24 हजार किसानों से 141 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *