
300 लोगों को मिलेगा रोजगार
धमतरी। जिले में उद्योग संवर्धन, रोजगार सृजन एवं निवेशकों को आकर्षित करने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है।इस कड़ी ग्राम करेलीबाड़ी में 14 हेक्टेयर भूमि पर 1011.05 लाख रुपये की लागत से नए औद्योगिक क्षेत्र में सड़क निर्माण, स्ट्रीट लाइट सुविधा, ओवरहेड टैंक, पाइपलाइन, प्रशासनिक भवन तथा कमर्शियल कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा।यहां कुल 36 भूखंड विकसित किए जाएंगे।इस परियोजना से लगभग 70 करोड़ रुपये के निवेश की संभावना है तथा करीब 300 लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार उपलब्ध होगा,जिससे जिले का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।यह परियोजना रायपुर-धमतरी इकोनॉमिक कॉरिडोर के रूप में उभर रही है।


