

एसपी ने उत्कृष्ट विवेचना पर विवेचक ईश्वर साकार को नगद ईनाम से किया पुरस्कृत
धमतरी। मुखबिर के सूचना पर थाना कुरूद पुलिस ने नया कृषि उपज मंडी के पास घेराबंदी कर नशीली दवाओं के अवैध विक्रय के विरुद्ध कार्यवाही कि गई।एवं गिरफ्तार तीनों आरोपियों टिकेन्द्र साहू उर्फ टिल्लू, उम्र 18 वर्ष 7 माह, निवासी-इंदिरानगर कुरूद, थाना कुरूद,जय प्रकाश साहू,उम्र 23 वर्ष, निवासी-इंदिरानगर कुरूद, थाना कुरूद,गुलशन साहू,उम्र 18 वर्ष, निवासी-कुहकुहा, को विशेष न्यायालय (एन.डी.पी.एस. एक्ट) प्रकरण में दोषसिद्ध पाने पर दंडित किया गया है।न्यायालय द्वारा स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 की धारा 21 (b) के अंतर्गत प्रत्येक अभियुक्त को 9 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 25,000/- रुपये अर्थदंड से दंडित किया गया,अर्थदंड अदा न करने पर 5 माह का अतिरिक्त कारावास निर्धारित किया गया है।


🔹
