
धमतरी। नगरी नगर मुख्यालय में शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना के संचालन हेतु स्थल चयन एवं आवश्यक अधोसंरचना की व्यवस्था करने के निर्देश श्रम विभाग को जारी कर दिए गए हैं।
यह योजना छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के तहत संचालित है।वर्तमान में यह योजना धमतरी के कचहरी चौक में संचालित हो रही है, जहां मंडल में पंजीकृत निर्माणी एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को 5 रुपये में गरम एवं पौष्टिक भोजन प्रदान किया जाता है।जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा नगरी ब्लॉक के श्रमिकों को भी लाभ दिलाने हेतु कलेक्टर को पत्र प्रेषित किया गया था।जिस पर कलेक्टर द्वारा नगरी में श्रम अन्न केन्द्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए।श्रमायुक्त,द्वारा शीघ्र प्रारंभ करने की अनुमति भी प्रदान कर दी गई है।


