

अधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण, पॉलिटेक्निक कॉलेज में बनेगा महिला स्किल सैटेलाइट सेंटर
धमतरी। जिले में‘STREE’ (Skill Development through Technological Resources for Empowering Economic Growth of Women) एक प्रमुख महिला सशक्तिकरण पहल है, जिसका उद्देश्य महिलाओं एवं महिला-नेतृत्व वाले उद्यमों को आधुनिक तकनीकों से जोड़कर आर्थिक प्रगति सुनिश्चित करना है।इसके अंतर्गत आगामी तीन वर्षों में 300 महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।प्रशिक्षण अवधि तीन माह की होगी तथा सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।जिसके लिए कलेक्टर सहित रायपुर से आए अधिकारियों ने पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर का स्थल निरीक्षण किया।यहीं पर महिला स्किल सैटेलाइट सेंटर की स्थापना की जाएगी।यह National Institute of Technology Raipur के सहयोग से संचालित होगी।परियोजना का क्रियान्वयन NIT Raipur Foundation for Innovation & Entrepreneurship (NITRRFIE) द्वारा महिलाओं को सिलाई एवं हैंडलूम कार्यों का उन्नत प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें आधुनिक तकनीक का उपयोग कर पारंपरिक हुनर को निखारा जाएगा।कलेक्टर ने निर्देश दिए कि प्रशिक्षण में जिले के युवाओं को भी शामिल किया जाए तथा जो महिलाएं पहले से कार्यरत हैं,तकनीकी प्रशिक्षण देकर और सशक्त बनाया जाए।महिलाओं के लिए अन्य राज्यों में एक्सपोजर विजिट की भी बात कही, जिससे वे नए बाजार, डिज़ाइन और तकनीकों से परिचित हो सकें।इस संबंध में उपस्थित लोगों से सुझाव भी मांगे गए।


