अटल वयो अभ्युदय योजना

बेहतर दृष्टि के साथ नई उम्मीद की शुरुआत

धमतरी। अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत सभी हितग्राहियों का निःशुल्क शल्यचिकित्सा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आधुनिक तकनीक से जिले के 12 वरिष्ठ नागरिकों का मोतियाबिंद ऑपरेशन कराया गया।समाज कल्याण विभाग द्वारा पूर्व स्वास्थ्य परीक्षण, आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया, परिवहन एवं समन्वय की समुचित व्यवस्था कर चयनित वृद्धजनों को एम्स रायपुर भेजा गया।तथा शल्यक्रिया के बाद चिकित्सकीय परामर्श, दवा वितरण एवं नियमित फॉलोअप की भी व्यवस्था की गई है, ताकि लाभार्थियों को निरंतर स्वास्थ्य लाभ मिलता रहे।कलेक्टर ने कहा कि अटल वयो अभ्युदय योजना वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण पहल है।प्रशासन का प्रयास है कि जिले का कोई भी जरूरतमंद वृद्धजन उपचार से वंचित न रहे।लाभान्वित हितग्राहियों ने शासन एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब दैनिक कार्यों में आत्मनिर्भरता महसूस हो रही है।बेहतर दृष्टि मिलने से उनके जीवन में नई आशा और आत्मविश्वास का संचार हुआ है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *