SIR 2026 की बैठक संपन्न

धमतरी। भारत निर्वाचन आयोग,के निर्देशानुसार जिले के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्र में फोटोयुक्त मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित कर निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन उपरांत मतदाता सूची की प्रति संबंधित दलों के पदाधिकारियों को वितरित की गई।अधिकारियों ने विशेष गहन पुनरीक्षण की संपूर्ण प्रक्रिया, दावे-आपत्तियों के निराकरण तथा अंतिम प्रकाशन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।कहा कि मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं कार्य पारदर्शिता एवं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया गया है।इस दौरान मतदाताओं के नाम जोड़ने, विलोपन एवं संशोधन की कार्यवाही की गई।21 फरवरी को अंतिम प्रकाशन के समय मतदाताओं की कुल संख्या बढ़कर 6,06,042 हो गई है।जिसमें 2,99,214 पुरुष, 3,06,824 महिला एवं 4 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *