
विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास, सुशासन और जनकल्याण की नई ऊँचाइयों को स्पर्श कर रहा है – रंजना साहू
धमतरी। मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर महिला मोर्चा द्वारा किले के श्री हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ एवं पूजन कर मुख्यमंत्री के दीर्घायु की कामना एवं प्रदेशवासियों के स्वस्थ खुशहाल जीवन की कामना की,कार्यक्रम में मुख्यरूप से उपस्थित रंजना साहू ने कहा साय के सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण के प्रति समर्पण ने छत्तीसगढ़ के विकास को नई दिशा और नई गति दी है। किसान हों या युवा, मातृशक्ति हो या समाज का अंतिम व्यक्ति, हर वर्ग तक विकास की किरण पहुँचाने का दृढ़ संकल्प ही साय के नेतृत्व की पहचान है।कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा जिला महामंत्री प्रियंका सिन्हा ने किया।इस अवसर पर अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


