
कुल 1045 ग्राम गांजा, नगदी व मोबाइल सहित 30,440/- रुपये का सामान किया गया जप्त
धमतरी। थाना कुरूद पुलिस द्वारा दो अलग-अलग मामलों में अवैध गांजा बिक्री के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई।मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि भरदा चौक कुरूद यात्री प्रतीक्षालय के पास दो व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बिक्री हेतु रखे हुए हैं।जिस पर त्वरित कार्यवाही कि गई।पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम हीरा लाल मण्डावी,उम्र 42 वर्ष, निवासी पचरी पारा कुरूद,एवं बिरेन्द्र नेताम,उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम उमरदा,बताया।दूसरी कार्यवाही पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कन्हारपुरी रोड पुलिया के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बिक्री कर रहा है।जिस पर पुलिस द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया।तथा पूछताछ में अपन नाम खेमराज,उम्र 35 वर्ष, निवासी डांडेसरा,बताया।जिस पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 20(बी), 29 नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।


