जिले की फोटोयुक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी को

विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 में 8,253 मतदाताओं की वृद्धि

धमतरी। भारत निर्वाचन आयोग,के निर्देशानुसार जिले के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों में बूथ लेवल अधिकारियों के माध्यम से 23 दिसंबर से 22 जनवरी तक फोटोयुक्त मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य संपन्न कराया गया।इस दौरान मतदाताओं के नाम जोड़ने, विलोपन एवं संशोधन की कार्यवाही की गई।साथ ही अर्हता तिथि 1जनवरी 2026 के अतिरिक्त 1 अप्रैल, 1 जुलाई एवं 1 अक्टूबर को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं से भी आवेदन प्राप्त किए गए।तथा महाविद्यालयों में विशेष शिविर आयोजित कर युवाओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने हेतु प्रेरित किया एवं प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण, गणना प्रपत्रों की जांच एवं सुनवाई-सत्यापन की प्रक्रिया 14 फरवरी तक पूर्ण कि गई है।जिसमें मतदाताओं की संख्या में वृद्धि हुई हैं।अतःनिर्वाचन कार्यालय द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे प्रकाशित मतदाता सूची का अवलोकन कर आवश्यकतानुसार सुधार सुनिश्चित करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *