
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है।
धमतरी। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार केन्द्र,द्वारा 23 फरवरी को प्रातः 11 से 4 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।कैम्प में निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठित नियोजक द्वारा बीमा सखी, इंश्योरेंस एडवाइजर,फील्ड ऑफिसर/कलेक्शन ऑफिसर सहित कुल 490 पदों पर भर्ती की जाएगी।कैम्प के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को न्यूनतम ₹6,000 से अधिकतम ₹12,500 प्रतिमाह मानदेय प्रदान किया जाएगा।इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर समस्त शैक्षणिक एवं प्रमाण-पत्रों के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर साक्षात्कार हेतु उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।


