बाबू छोटे लाल श्रीवास्तव स्नातकोत्तर महाविद्यालय का वार्षिक स्नेह सम्मेलन सम्पन्न

युवाओं के सकारात्मक विचार से बदलेगा देश का भविष्य : प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा

धमतरी। बाबू छोटे लाल श्रीवास्तव स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिक स्नेह सम्मेलन हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है।इस लक्ष्य की प्राप्ति में शिक्षा और स्वास्थ्य की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।शिक्षा ही विकास की नींव है और आज का युवा वर्ग प्रतिभाशाली होने के साथ-साथ नई तकनीकों का उपयोग कर स्वयं को श्रेष्ठ स्थानों पर स्थापित कर रहा है।विचार ही सामान्य व्यक्ति को महान बनाते हैं,विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे सकारात्मक सोच को अपनाएं और देश तथा समाज के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।इस अवसर पर मंत्री वर्मा ने विद्यार्थियों की मांग पर लक्ष्मण मस्तुरिया का मनमोहक गीत भी प्रस्तुत किया,स्टॉल का निरीक्षण किया और स्मृति चिन्ह भी भेंट किए।वही महापौर ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं।बताया कि क्षेत्र में बीते दो वर्षों में लगभग 250 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को स्वीकृति दी गई है।कार्यक्रम की शुरुआत में प्राचार्य ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में महाविद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी दी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *