कलेक्टर के निर्देश पर इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की बैठक

सेवा गतिविधियों के विस्तार का निर्णय

धमतरी। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, जिला की प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में जरूरतमंदों को त्वरित आर्थिक सहायता,सदस्यता अभियान के विस्तार तथा विद्यालय–महाविद्यालय स्तर पर रेडक्रॉस इकाइयों को सक्रिय करने का निर्णय लिया गया।
ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविरों के आयोजन, फर्स्ट एड प्रशिक्षण को नियमित रूप से संचालित करने तथा प्रशिक्षित स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण हेतु प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया गया।एवं जिला अस्पताल में रक्त के समयबद्ध उपयोग एवं जनजागरूकता बढ़ाने के संबंध में भी चर्चा हुई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *