
धमतरी। कलेक्टर ने शहर के हटकेश्वर वार्ड में प्रस्तावित 500 सीटर अत्याधुनिक नालंदा परिसर का स्थल निरीक्षण कर अधिकारियों को सभी जरूरी प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए।साथ ही भूमि की उपलब्धता बजट एवं निविदा संबंधी जानकारी ली।अधिकारियों ने बताया कि लगभग 11 करोड़ 22 लाख रुपये की लागत से 0.60 हेक्टेयर भूमि पर बहुमंजिला परिसर का निर्माण किया जाएगा।परिसर में ई-लाइब्रेरी, वाई-फाई, वातानुकूलित अध्ययन कक्ष, लिफ्ट, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं आधुनिक सुरक्षा सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु उत्कृष्ट अध्ययन वातावरण मिलेगा।


