
धमतरी। ‘नक्शा प्रोजेक्ट’ के अंतर्गत पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चयनित नगर पालिक निगम धमतरी क्षेत्र में डिजिटाइजेशन का कार्य तेजी से प्रगति पर है।इस परियोजना के तहत क्षेत्र के 29.4 वर्ग किलोमीटर में विस्तारित 40 वार्डों में अत्याधुनिक ड्रोन तकनीक के माध्यम से सर्वे कर शहरी भूमि रिकॉर्ड का अद्यतनीकरण किया जा रहा है।इसका उद्देश्य भूमि संबंधी विवादों को कम करना तथा पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित शहरी नियोजन को बढ़ावा देना है।कलेक्टर के मार्गदर्शन संचालित इस परियोजना के तहत राजस्व एवं नगर निगम अमले द्वारा भूस्वामियों की उपस्थिति में मकान, भवन एवं संस्थानों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है।तथा प्रत्येक चरण में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित कर व्यापक प्रचार-प्रसार और मुनादी के माध्यम से आम नागरिकों को भी जागरूक किया जा रहा है।इस परियोजना को निर्धारित समय-सीमा में त्रुटिरहित ढंग से पूर्ण करने के लिए विशेष दल गठित किए गए हैं।


