
नगरी। सोंढुर नदी के तट पर स्थिति श्री मुचकुन्द ऋषि के तपो स्थल के बिज बसे ग्राम मेचका (सोंढुर) में हितेश महेश सिन्हा फॉउंडेशन गोल्ड, डायमंड कारोबारी के द्वारा भगवान भोले नाथ का 40 फिट ऊँची मूर्ति निर्माण करवाया जा रहा है, जिसका प्राण प्रतिष्ठा 25 फरवरी से 1 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।इस आयोजन को सफल बनाने के लिए, प्रमुख सियान जानो के बैठक रखा गया।जिसमें कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार किया और सहयोग पर चर्चा किया गया।


