
धमतरी। कलेक्टर के निर्देश पर जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र,द्वारा रैम्प (RAMP) योजना के अंतर्गत सरकारी योजनाओं एवं विभिन्न वित्तीय सहायता से जोड़ने के उद्देश्य से “उद्योग–बैंकर्स संवाद” कार्यशाला 18 फरवरी को दोपहर 3 बजे जिंजर लिंक रिसोर्ट, रुद्री रोड,में आयोजित होगी।कार्यशाला में पीएमईजीपी योजना की समीक्षा, विभिन्न बैंकों द्वारा संचालित ऋण योजनाओं की जानकारी, एमएसएमई इकाइयों से संबंधित वित्तीय समस्याओं के समाधान, क्रेडिट लिंक योजनाएं (CGTMSE, PMEGP आदि) तथा उद्यमियों और बैंकों के बीच प्रत्यक्ष संवाद जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।साथ ही महिला उद्यमियों एवं स्व-सहायता समूहों के लिए विशेष मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा।अतःसभी इच्छुक उद्यमियों एवं नागरिकों इस निःशुल्क कार्यशाला में भाग लें।


