भखारा विकास योजना 2041 पर समिति की अहम बैठक,

धमतरी। छत्तीसगढ़ नगर तथा ग्राम निवेश द्वारा तैयार किए जा रहे भखारा विकास योजना (प्रारूप) 2041 के संबंध में गठित समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सांसद रूपकुमारी चौधरी ने की।चौधरी ने कहा कि क्षेत्र के संतुलित एवं समग्र विकास के लिए दीर्घकालीन योजना अत्यंत आवश्यक है।विकास योजना तैयार करते समय स्थानीय नागरिकों की आवश्यकताओं, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, रोजगार सृजन तथा पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दी जाए।साथ ही योजना का वास्तविक लाभ आमजन तक पहुंचे और क्षेत्र को सुव्यवस्थित एवं आधुनिक स्वरूप प्रदान किया जाए।जिस पर अधिकारियों ने जानकारी दी कि भखारा क्षेत्र के नियोजित विकास के लिए छत्तीसगढ़ नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम 1973 की धारा 17(1) के तहत समिति का गठन किया गया है।प्रस्तावित योजना में कुल 25 ग्रामों को शामिल किया गया है,वर्ष 2041 की अनुमानित 90 हजार जनसंख्या को आधार मानकर विकास की रूपरेखा तैयार की गई है।योजना यूआरडीपीएफआई 2015 के दिशा-निर्देशों के अनुरूप तैयार की गई है,जिसमें आवासीय, वाणिज्यिक, औद्योगिक, सार्वजनिक एवं अर्धसार्वजनिक उपयोग, आमोद-प्रमोद, परिवहन, सार्वजनिक उपयोगिता तथा मिश्रित उपयोग के लिए भूमि आरक्षण का प्रस्ताव शामिल है।साथ ही वर्तमान आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नए मार्गों के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण का भी प्रावधान किया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *