
ग्राम चटौद में विशेष शिविर का आयोजन 20 फ़रवरी को
धमतरी। जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्या.धमतरी द्वारा प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति ऋण (पीएम अजय) योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए 20 फ़रवरी को दोपहर 12 से 3 बजे ग्राम पंचायत चटौद में शिविर का आयोजन किया जा रहा है।इस योजना के तहत अधिकतम 1 लाख रुपये तक ऋण स्वीकृत किया जाएगा, जिसमें 50 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान है।इस योजना का लाभ 18 से 50 वर्ष आयु के अनुसूचित जाति के पात्र आवेदकों को दिया जाएगा।शिविर में इच्छुक आवेदकों को आवेदन पत्र के साथ जाति प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की प्रति, दो पासपोर्ट साइज फोटो एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।


