कृष्णा पब्लिक स्कूल में मनाया मातृ-पितृ दिवस

धमतरी। Krishna Public School में मातृ-पितृ दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मधुर गीतों की प्रस्तुति दी तथा भाषणों के माध्यम से माता-पिता के महत्व को रेखांकित किया।शिक्षिकाओं ने भावनात्मक संदेशों के जरिए बच्चों को समझाया कि माता-पिता ही जीवन के प्रथम गुरु और मार्गदर्शक होते हैं।इसके संबंधित एक क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया।प्राचार्या पूजा सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में अच्छे संस्कार, कृतज्ञता और परिवार के प्रति सम्मान की भावना को सुदृढ़ करते हैं।अंत विद्यार्थियों द्वारा माता-पिता के प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *