स्कूटी दीदी से,आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ता धमतरी

हैंडल थामते ही बदली दिशा, अब महिलाएं खुद लिख रही हैं अपनी नई परिभाषा

धमतरी। जिले में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में शुरू की गई पहल “स्कूटी दीदी”सफलता की कहानी बन चुकी है।कलेक्टर के मार्गदर्शन में संचालित इस अभियान ने 17 महिलाओं को न केवल वाहन चलाना सिखाया, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास, आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता की नई पहचान भी दी।प्रथम अरोड़ा फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाओं को स्कूटी संचालन की तकनीकी बारीकियों के साथ-साथ सड़क सुरक्षा नियम, यातायात संकेतों की समझ और सुरक्षित ड्राइविंग सिखाए गए।इस दौरान प्रतिभागियों में झलकता आत्मविश्वास इस बात का प्रमाण रहा कि अवसर मिलने पर महिलाएं किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती हैं।लाइसेंस/अनुज्ञा प्राप्त करने के बाद ये महिलाएं अब अन्य महिलाओं को भी वाहन चलाना सिखाने के लिए सक्षम होंगी।
गणतंत्र दिवस समारोह में ये समूह ने स्कूटी के साथ अनुशासित एवं आकर्षक प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।यह क्षण उनके लिए गर्व, उपलब्धि और नई पहचान का प्रतीक बन गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *