
धमतरी। सुबह लगभग 6 से 7बजे के बीच सिहावा से रायपुर जा रहे युवक की बाइक गागरा पुल के पास अनियंत्रित होकर गिर गई।
जिसके सूचना मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता एवं वरदान परामर्श सेवा समिति की टीम मौके पर पहुँची और घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रवाना किया गया है।दुर्घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों ने चिंता व्यक्त की है।विशेषज्ञों का कहना है कि अधिकतर हादसों का कारण बिना पर्याप्त नींद लिए लंबी दूरी की यात्रा करना हो सकता है।


