महापौर ने मुख्यमंत्री साय ,उप मुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति जताया आभार

धमतरी। हाईटेक बस स्टैंड, नालंदा परिसर, ऑडिटोरियम सहित अन्य बड़े-बड़े विकास कार्यों की सौगात मिलने के बाद महापौर के सतत् प्रयास से अब शहरी क्षेत्र की सडक़ों की मरम्मत का काम भी शुरू हो गया है।सिविल लाइन रोड के लिए ड़ेढ़ करोड़ ,पोट्यादिह से खरतुली एक करोड़ अड़तालीस लाख चोड़िकरण रत्नाबांधा से मुजगहन और सिहावा चौक से दानीटोला मार्ग की मरम्मत के लिए 60 लाख रूपए की स्वीकृति मिली है।जिसके लिए महापौर ने प्रति आभार व्यक्त किया है।कुछ दिनों पूर्व ही महापौर ने इन दोनों सडक़ों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव प्रेषित किया था जिस पर अरूण साव ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।जिससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।जिस पर भाजपा पार्षदों ने सडक़ों की मरम्मत के लिए राशि स्वीकृत होने पर महापौर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महापौर के नेतृत्व में शहर का चहुंमुखी विकास होगा और लोगों को मूलभूत सुविधाओं उपलब्ध होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *