
धमतरी। सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय आमदी,में मातृ-पितृ पूजन समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में सभापति कौशिल्या देवांगन अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन से हुई।इसके पश्चात विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता का तिलक लगाकर,आरती पूजन किया।इस भावुक दृश्य ने सभी जनों को भावविभोर कर दिया।यह संस्कार, सम्मान और कृतज्ञता का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।देवांगन ने कहा कि माता-पिता हमारे प्रथम गुरु होते हैं।उनके आशीर्वाद और मार्गदर्शन से ही जीवन में सफलता प्राप्त होती है। विद्यार्थियों से कहा कि वे सदैव अपने माता-पिता का सम्मान करें और उनके बताए मार्ग पर चलें।


