
एनडीपीएस एक्ट की धारा 27 के तहत वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल
धमतरी।थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा आमजनों की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतत पेट्रोलिंग की जा रही है।
इस दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि साल्हेवार पारा, हड्डी गोदाम सुगन तालाब के पास एक व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर गांजा का सेवन कर रहा है।जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारामौके पर एक व्यक्ति को गांजा सेवन करते रंगे हाथों पकड़ा गया।तथा पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम मुकेश उर्फ मुक्कू पटेल,उम्र 26 वर्ष, निवासी साल्हेवार पारा बताया।जिस पर आरोपी के विरुद्ध धारा 27 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।


