नेशनल हाइवे-30 पर सड़क हादसा,

कलेक्टर एवं एसपी ने घायल का जाना हाल, सुरक्षा उपायों पर दिया जोर

धमतरी। नेशनल हाइवे-30 पर एक भीषण सड़क दुर्घटना घटित हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बटालियन के जवान Central Reserve Police Force के जवान जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रहे थे।इसी दौरान खपरी बाईपास के समीप एक डिजायर कार खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।घटना में दो जवानों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। एक घायल जवान को रायपुर रेफर किया गया है, जहां उपचार जारी है।वह खतरे से बाहर है।घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर एवं एसपी,महापौर,जिला अस्पताल पहुंचे और घायल के उपचार की व्यवस्था का जायजा लिया।तथा दिवंगत जवानों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन इस कठिन समय में परिवारों के साथ खड़ा है।कलेक्टर ने बताया कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु नियमित रूप से जिला स्तरीय बैठकें आयोजित की जाती हैं।सूचना संकेतक, चेतावनी बोर्ड एवं आवश्यक सुधार कार्य कराए जा रहे हैं।साथ ही यातायात नियमों के प्रति जनजागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।नागरिकों से अपील की कि वाहन चलाते समय तेज रफ्तार से बचें, यातायात नियमों का पालन करें तथा सीट बेल्ट एवं हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *