
धमतरी। कलेक्टर के निर्देश पर टास्क फोर्स द्वारा राजपुर–उमरदा भारतमाला हाईवे पर कार्रवाई के दौरान बिना अनुज्ञा अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए 3 हाइवा वाहनों को पकड़ा गया।तथा नियमानुसार जब्ती की करते हुए वाहनों को मंडी कुरूद की अभिरक्षा में रखा गया।इस संबंध में प्रशासन ने कहा कि आगे भी नियमित गश्त एवं निरीक्षण कर अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।


