

धमतरी। कलेक्टर ने जिले में बीते दिनों आयोजित राज्य स्तरीय अग्निवीर भर्ती रैली में योगदान देने तथा युवाओं को शारीरिक एवं लिखित परीक्षा की तैयारी कराने वाले 18 रिटायर्ड आर्मी अधिकारियों के साथ-साथ नेशनल लेवल पैरा तीरंदाजी प्रतियोगिता में पाँच पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित करने वाली कुमारी चंचल सोनी तथा राष्ट्रीय सिविल सेवा सेवाओं में चयन होने पर खिलेंद्र कुमार साहू को शिल्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
कहा कि जिले के विभिन्न विकासखंडों एवं गांवों में युवाओं को प्रशिक्षण देने में रिटायर्ड आर्मी अधिकारियों की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही है। उनके सहयोग से वनांचल क्षेत्र नगरी में भी प्रशिक्षण केंद्र प्रारंभ किया गया, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं को भी बेहतर मार्गदर्शन मिल रहा है।प्रशिक्षण के दौरान सिखाया गया अनुशासन जीवन भर काम आता है।कलेक्टर ने रिटायर्ड आर्मी अधिकारियों से युवाओं को निरंतर प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन देने का आग्रह करते हुए जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।


