लाईवलीहुड कॉलेज में निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण

आवेदन 18 फरवरी तक

धमतरी। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में विभिन्न पाठ्यक्रमों में निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।सहायक परियोजना अधिकारी,ने बताया कि प्रशिक्षण में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 45 वर्ष तक होनी चाहिए।सुरक्षा गार्ड प्रशिक्षण के लिए आठवीं पास और न्यूनतम 5 फीट 6 इंच ऊंचाई वाले पुरूष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इसी तरह जल वितरण संचालक, असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन, टेक्सी ड्रायवर, रिटेल, एफटीसीपी (कम्प्यूटर हार्डवेयर) प्रशिक्षण के लिए दसवीं पास तथा फील्ड टेक्नीशियन-एसी रिपेयरिंग प्रशिक्षण के लिए बारहवीं पास होना अनिवार्य है।अतः इच्छुक आवेदक शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साईज फोटो आदि दस्तावेज के साथ 18 फरवरी तक लाईवलीहुड कॉलेज में आवेदन जमा कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *