
कलेक्टर ने की राइस मिलर्स के साथ समीक्षा बैठक
धमतरी। कलेक्टर ने आज खाद्य विभाग अधिकारियों एवं जिले के समस्त पंजीकृत राइस मिलर्स की बैठक लेकर कर
उपार्जित धान की मिलिंग कार्य को गति देने एवं शेष धान का शीघ्र उठाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।कहा कि निर्धारित समय-सीमा में मिलिंग पूर्ण की जाए।साथ ही अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए उपार्जन, मिलिंग, भंडारण एवं वेयरहाउस से संबंधित समस्याओं का त्वरित निराकरण अपने स्तर पर करने के निर्देश दिए।बैठक में वर्ष 2025-26 के धान उठाव की समीक्षा में बताया गया कि,जारी डी.ओ. एवं टी.ओ. के विरुद्ध कुल 3,40,109.87 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है,मिलर्स द्वारा जमा प्रतिभूति राशि 507.69 करोड़ रुपये है।कलेक्टर ने समस्त राइस मिलर्स को शेष धान के डी.ओ. जारी कर फरवरी में उपार्जन केंद्रों से धान उठाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।साथ ही मिलर्स द्वारा परिवहन से संबंधित कुछ समस्याएं भी रखी गईं, जिस पर कलेक्टर ने शीघ्र निराकरण का आश्वासन देते हुए समय पर भारतीय खाद्य निगम में चावल जमा करने के निर्देश दिए।


