जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत युवाओं को निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण

धमतरी। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत सम्मिलित ग्रामों के अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने हेतु प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन,कुरूद द्वारा विभिन्न ट्रेड में निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। साथ ही प्रवेश, रहने एवं खाने की सुविधा पूर्णतः निःशुल्क रहेगी एवं प्रशिक्षण पूर्ण होने के पश्चात संबंधित संस्था द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में प्लेसमेंट जॉब की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
उक्त योजना का लाभ लेने के इच्छुक युवाओं को निर्धारित प्रपत्र अनुसार प्रस्ताव एवं आवश्यक दस्तावेज तैयार कर 18 फरवरी तक उपलब्ध कराना होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *