
17 से 19 फरवरी तक होगा दस्तावेजों का सत्यापन
धमतरी। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला धमतरी के अंतर्गत रिक्त संविदा पदों के लिए हेतु वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन 15 दिसंबर से 9 जनवरी तक किया गया था।जिसके लिए पात्र अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची एवं प्रतीक्षा सूची जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.dhamtari.gov.in पर प्रकाशित की गई है।तथा चयनित एवं प्रतीक्षारत अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन हेतु पदवार 17 से 19 फरवरी तक प्रातः 10 से दोपहर 1 बजे तक कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, में किया जाएगा। समस्त अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर स्वयं उपस्थित होकर आवेदन के समय प्रस्तुत किए गए सभी दस्तावेजों की मूल प्रतियाँ अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा,निर्धारित समय पर अनुपस्थित रहने की स्थिति में अभ्यर्थी को अयोग्य माना जाएगा।


