

सामूहिक प्रयासों से नई पीढ़ी शिक्षा, संस्कृति और नैतिक मूल्यों के साथ देश-प्रदेश का नाम रोशन करेगी : रंजना साहू
धमतरी। छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज बोड़रा मंडल का ग्राम कंडेल गौठान मैदान में एक दिवसीय वार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः शोभायात्रा, दीप-प्रज्वलन, अतिथियों के स्वागत से हुआ।इस अवसर पर समाज के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई तथा सामाजिक एकता, शिक्षा और संस्कारों के महत्व पर जोर दिया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रंजना डीपेंद्र साहू उपस्थित रहीं।साहू ने कहा कि यादव समाज सदैव से संस्कृति, सेवा और संगठन का प्रतीक रहा है। भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों से प्रेरित यह समाज शिक्षा, नैतिक मूल्यों और परस्पर सहयोग की भावना को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।किसी भी समाज की प्रगति का आधार शिक्षा, संगठन और संस्कार होते हैं, विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम कर उच्च लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि समाज के होनहार बच्चों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी हम सभी की है।वहीं पूर्णिमा बनपेला,ने कहा कि शिक्षा ही वह शक्ति है जो व्यक्ति, परिवार और समाज को सशक्त बनाती है।अतःअभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के प्रति विशेष ध्यान देने का आग्रह करते हुए समाज में पारस्परिक सहयोग, सद्भाव और संस्कारों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया।


